विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में जुए के पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, गांव में सनसनी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:10 AM (IST)

बाराबंकी के तिलकपुरवा गांव में जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिलीप रावत की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

दिलीप कुमार रावत (फाइल फोटो)

दिलीप कुमार रावत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जुए के पैसों के लेनदेन पर हुआ विवाद।

  2. दिलीप रावत की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या।

  3. प्रमोद यादव और अज्ञात साथियों पर आरोप।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। माती थाने के तिलकपुरवा गांव में जुए के रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के ही प्रमोद यादव ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दिलीप रावत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।

बताया जाता है कि दीपावली की शाम दिलीप रावत और हरिपाल के पुत्र प्रमोद यादव के बीच जुए में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मंगलवार देर शाम दिलीप गांव के बाहर जा रहा था। तभी आरोपितों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवारजन उसे सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर घायल को मृत घोषित किया गया था। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वंदन योजना से चमका श्रीराम जानकी मंदिर, बाराबंकी में पक्के घाट पर होगी छठ पूजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।