लोधेश्वर महादेवा में दिखेगी बाबा अमरनाथ की झलक, बाराबंकी में छह दिसंबर से शुरू होगा महादेवा महोत्सव
बाराबंकी के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेवा में 6 दिसंबर से महादेवा महोत्सव शुरू होगा, जिसमें बाबा अमरनाथ की गुफा मुख्य आकर्षण होगी। इस महोत्सव में प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, इनामी दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजन किए जाएंगे।
-1795845576324_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
रामनगर में 6 दिसंबर से महादेवा महोत्सव का शुभारंभ।
महोत्सव में बाबा अमरनाथ की गुफा मुख्य आकर्षण।
प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, दंगल जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित।
संवाद सूत्र, रामनगर (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा के अगहनी मेला में छह दिसंबर से महादेवा महोत्सव शुरू होगा। इसके लिए बाबा अमरनाथ की गुफा बनाई जाएगी। शनिवार को गुफा निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, इनामी दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद होंगे। प्रांगण में अमरनाथ की बर्फीली शैलशिखाओं पर विराजमान शिवमूर्ति व शिवलिंग रात्रि में विद्युत साज-सज्जा से आकर्षण होगा।
बीते साल वर्ष करीब तीन लाख रुपये लगाकर इसका निर्माण कजियापुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू ने कराया था। महोत्सव समिति सचिव एसडीएम आकांक्षा गुप्ता के आग्रह पर इस बार फिर अमरनाथ की हिमाच्छादित पहाड़ियों का दृश्य और गुफा का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।