दिल्ली से डिजिटल कक्षा में पढ़ रहीं कस्तूरबा की छात्राएं, गणित-विज्ञान में बन रहीं दक्ष
बाराबंकी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं अब दिल्ली की खान एकेडमी के माध्यम से गणित और विज्ञान ...और पढ़ें
-1793504155569_m.webp)
HighLights
कस्तूरबा गांधी की 2526 छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ीं।
खान एकेडमी के डिजिटल मंच से गणित-विज्ञान सीख रहीं।
वीडियो पाठ और MCQ से विषयों को आसान बनाया जा रहा।
आशीष सिंह, बाराबंकी। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बेटियां किताबों के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर भी भविष्य संवार रहीं हैं। गणित और विज्ञान की विषयों को आसान बनाने के लिए जिले की 2526 छात्राएं नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ी हैं।
दिल्ली की खान एकेडमी के डिजिटल मंच के माध्यम से छात्राओं को पढ़ाई का अतिरिक्त अवसर मिल रहा है। विद्यालय में नियमित कक्षाएं पूरी होने के बाद शाम को कंप्यूटर लैब में डिजिटल कक्षा में बच्चे आधुनिक प्रणाली से शिक्षित हो रहे हैं।
छात्राएं अपनी- अपनी लागिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन कक्षा में शामिल होती है। करीब एक घंटे की कक्षा में पहले वीडियो के जरिए विषयों को समझाती हैँ। इसके बाद छात्राएं बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) हल करतीं हैं। उन्हें पढ़ने के साथ सीखी गई बातों को सवालों के जरिये परखने का अवसर भी मिलता है। डिजिटल माध्यम से कठिन लगने वाले सवालों और को समझने में मदद मिलती हैँ।
पहले इससे कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं जुड़ी थीं, लेकिन अब इसका दायरा कक्षा छह से 12 तक कर दिया गया ह। इससे माध्यमिक और उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को भी गणित-विज्ञान की तैयारी के लिए अतिरिक्त संसाधन मिल रहे हैं। जिला समन्वयक (बालिका) पुनीत मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 15 आवासीय विद्यालयों की कंप्यूटर लैब का उपयोग अब विषय आधारित पढ़ाई के लिए भी हो रहा है।
वीडियो के माध्यम से पाठ समझने और उसके बाद प्रश्न हल करने की प्रक्रिया छात्राओं में नियमित अभ्यास की आदत विकसित कर रही है। इससे उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद भी मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।