विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली और छठ पूजा से पहले बिहार-पश्चिम बंगाल रूट पर बढ़ीं ट्रेनें, बाराबंकी में भी होगा ठहराव

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:46 PM (IST)

त्योहारी सीजन में बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बाराबंकी से होकर गुजरने वाले रूट पर कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

दिवाली और छठ पूजा से पहले बिहार-पश्चिम बंगाल रूट पर बढ़ीं ट्रेनें।

दिवाली और छठ पूजा से पहले बिहार-पश्चिम बंगाल रूट पर बढ़ीं ट्रेनें।

HighLights

  1. रेलवे ने त्योहारी सीजन के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए।

  2. बाराबंकी जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव यात्रियों को सीधा लाभ देगा।

  3. दीपावली छठ पूजा पर बिहार-बंगाल जाने वालों को मिलेगी राहत।

वी. राजा, बाराबंकी। त्योहारी सीजन में बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है। उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे ने बाराबंकी से होकर गुजरने वाले रूट पर कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। बाराबंकी जंक्शन पर ठहराव से जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अमृतसर बरौनी स्पेशल 04668 व 04667 चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। अमृतसर कोलकाता स्पेशल 04624 व 04623 सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 04090, 04089 के फेरे 20 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अमृतसर-बरौनी स्पेशल 04668 व 04667 का चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक 9 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर होते हुए वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी जाएगी। बाराबंकी में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर ठहराव है।

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 04624 व 04623 सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक 8 फेरे लगाएगी, जो गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर, बरौनी, झाझा होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। मुख्यालय पर स्टापेज दोपहर साढ़े 12 बजे होगा।

बनारस-कोलकाता सुपरफास्ट स्पेशल 05048 भी 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। 20 एसी इकोनामी कोच होंगे। स्टेशन अधीक्षक एके रायजादा ने बताया कि पर्व पर जिले के यात्रियों को बिहार, बंगाल जाने के लिए ट्रेन से आसानी रहेगी।

यात्रियों में खुशी

दैनिक यात्री राजीव सिन्हा का कहना है कि दीपावली, छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है। फेरे बढ़ने से निश्चित ही यहां के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री संजय अरोड़ा का कहना है कि ट्रेनों का ठहराव बाराबंकी मुख्यालय पर होने से यात्रियों को पर्व पर आरक्षण के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने प्रयागराज-साबरमती एक्सप्रेस में किया बड़ा बदलाव, लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मिलेगी राहत