विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी के ढेमा घाट पर 7.58 करोड़ से बनेगा पुल, दर्जनों गांवों को नाव के किराए से मिलेगा छुटकारा

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:46 PM (IST)

बाराबंकी के बनीकोडर में कल्याणी नदी पर ढेमा घाट पुल का शिलान्यास हुआ, जिसकी लागत 7.58 करोड़ रुपये है। यह पुल दर्जनों गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया शिलान्यास।

  2. 7.58 करोड़ का पुल, दूरी घटेगी, नाव किराया बचेगा।

  3. दर्जनों गांवों को तहसील मुख्यालय से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

संवादसूत्र, बाराबंकी। बनीकोडर के कुंवरपुर-ढेमा संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी के ढेमा घाट में बनने वाले पुल का शुक्रवार को खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शिलान्यास किया। यह पुल 7.58 करोड़ की लागत से बनेगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि पुल निर्माण में कई लोगों ने अड़चन डालने का प्रयास किया, लेकिन अब परियोजना धरातल पर उतर रही है। पुल बनने से गांवों की तहसील मुख्यालय से दूरी 15-16 किलो मीटर कम हो जाएगी। ढेमा, बसेगापुर, सलेमपुर, सिन्नी, सड़वा, अमहिया, ओहारपुरवा और पारा के लोगों को अभी तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय जाने के लिए मवई होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

दूसरी ओर कुंवरपुर, शेखपुर, चौरी, हनुमंतपुर, बहरेला, टिकरा और समधी का पुरवा के लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बाइक के 20 रुपये और व्यक्ति के 10 रुपये किराया देना पड़ता है। पुल बनने से दोनों ओर के गांवों के बीच दूरी घटकर तीन-चार किलोमीटर रह जाएगी। इस पार के लोगों के लिए अयोध्या और उस पार के लोगों के लिए लखनऊ पहुंचना आसान होगा।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

इस मौके पर सुरेंद्र मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रामनारायण रावत, राजेश यादव, जिला मंत्री विवेक तिवारी, रूपेश सिंह, शशिकांत वर्मा, हरिशंकर तिवारी, बसंत सिंह, राकेश लोधी, सुरेंद्र मिश्र, संतोष सिंह, पंकज तिवारी, रघुराज प्रताप मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।