विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन के वक्त निष्क्रिय निकला आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड भी कटा; मुसीबत में जरूरतमंद परिवार को झेलना पड़ा इलाज का खर्च

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:04 PM (IST)

बाराबंकी में संजय वर्मा के पैर के ऑपरेशन के दौरान उनका आयुष्मान कार्ड निष्क्रिय पाया गया, जिससे परिवार को इलाज के खर्च की चिंता सताने लगी। राशन कार्ड भी कट जाने के कारण गरीब परिवार के लिए निजी खर्च पर इलाज कराना बड़ी चुनौती बन गया है।

बाराबंकी के अस्पताल में बेटे का इलाज करवाते गंगा प्रसाद।

बाराबंकी के अस्पताल में बेटे का इलाज करवाते गंगा प्रसाद।

HighLights

  1. ऑपरेशन के समय संजय का आयुष्मान कार्ड निष्क्रिय मिला।

  2. परिवार का राशन कार्ड भी पहले ही कट चुका था।

  3. निजी खर्च पर इलाज कराना परिवार के लिए बड़ी चुनौती।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। बेटे के पैर का आपरेशन कराने की तैयारी थी। परिवार को उम्मीद थी कि आयुष्मान कार्ड से इलाज का खर्च निकल जाएगा, लेकिन अस्पताल में आपरेशन के वक्त पता चला कि कार्ड सक्रिय नहीं है। परिवार की चिंता और बढ़ गई। राशन कार्ड भी पहले ही कट चुका है। निजी खर्च पर इलाज कराना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

शहर के मालगोदाम रोड के साईं मंदिर के पास रहने वाले 34 वर्षीय संजय वर्मा 10 नवंबर को छत से गिरकर घायल हो गए थे। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद आपरेशन की सलाह दी। तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को आपरेशन होना था। इसी दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि संजय का आयुष्मान कार्ड सक्रिय नहीं है।

राशन कार्ड लाने को कहा

इसके बाद 70 वर्षीय पिता गंगा प्रसाद को अस्पताल के कमरा नंबर 11 में संपर्क करने के लिए कहा गया। वहां राशन कार्ड लाने को कहा गया, लेकिन परिवार का राशन कार्ड पहले ही कट चुका है।

गंगा प्रसाद पहले सुमैया मिल में काम करते थे। वर्ष 2008 में मिल बंद होने के बाद उन्होंने जमा पूंजी से किसी तरह मकान बनवाया। अब संजय निजी काम करके परिवार का खर्च चलाते हैं। अचानक सामने आए आपरेशन के खर्च की व्यवस्था करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

गंगा प्रसाद का कहना है कि आयुष्मान कार्ड बनते समय ही यदि उसे सक्रिय कराने की प्रक्रिया की जानकारी दे दी जाती तो समय रहते जरूरी बनवा लेते। जरूरत पड़ने पर कार्ड से इलाज हो जाएगा, लेकिन आपरेशन के समय जानकारी हुई अब बेटे का इलाज कराएं या पहले पैसों का इंतजाम करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।