विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में कार्यकर्ता की पिटाई से राज्य मंत्री खफा, कोतवाली में बैठे धरने पर, चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर की मांग

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:11 PM (IST)

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बांदा में अपने कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कोतवाली में धरना प्रदर्शन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बांदा में धरना दिया

  2. कार्यकर्ता की पिटाई से मंत्री जी नाराज हुए

  3. चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने की मांग की

जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा में शहर कोतवाली में रविवार दोपहर कार्यकर्ता की पिटाई से खफा जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मंत्री का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र में छावनी डेरा के ई रिक्शा चालक लाला भइया व गांव के हर्षित के बीच शनिवार रात विवाद हुआ था।

इसमें उनके कार्यकर्ता लाला भइया को चौकी विश्वविद्यालय के प्रभारी नवदीप सैनी पीटा है। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने की मांग चल रही है। पुलिस अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं।