विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज से उज्जैन जा रही आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में अतर्रा के पास पथराव, 5 साल की बच्ची घायल, मची चीख-पुकार

Published: Sat, 16 May 2026 06:55 PM (IST)

प्रयागराज से उज्जैन जा रही आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर अतर्रा स्टेशन के पास पथराव हुआ, जिसमें स्लीपर कोच में बैठी ...और पढ़ें

आंबेडकर नगर एक्सप्रेस।

आंबेडकर नगर एक्सप्रेस।

HighLights

  1. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर अतर्रा के पास पथराव हुआ

  2. पथराव में 5 वर्षीय बच्ची पीहू गंभीर रूप से घायल

  3. रेलवे सुरक्षा बल ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया

संवाद सहयोगी, अतर्रा(बांदा)। प्रयागराज से उज्जैन जा रही आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर कोच पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। घटना में पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। रेलवे सुरक्षा बल के एसआई की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मिर्जापुर जिले के कस्बा अमरावती निवासी हरिचरण पाल गुरुवार को स्वजन के साथ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से यात्रा कर रहे थे। वह प्रयागराज से उज्जैन जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेन अतर्रा रेलवे स्टेशन से आगे गेट नंबर 472 के पास ग्राम सेमरिया-मिर्दहा के समीप पहुंची, तभी 13-14 वर्ष के किशोरों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

पत्थर लगने से कोच नंबर तीन की सीट नंबर 48 पर बैठी हरिचरण पाल की पांच वर्षीय पुत्री पीहू घायल हो गई। घटना की जानकारी हरिचरण पाल ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। झांसी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई अतुल कुमार ने मामले की जांच की। शनिवार को एसआई अतुल ने आरपीएफ थाना पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

एक्सल टूटने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलटा लोडर, मजदूर की मौत व साथी घायल

लोडर का एक्सल टूटने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मौदहा सीएचसी ले जाया गया है। हादसे के बाद मृतक के स्वजन बेहाल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जालौन जनपद के उरगांव निवासी 40 वर्षीय रज्जन पुत्र लल्लू कुशवाहा अपने साथी मजदूर रामकिशोर, कादिर, मुन्ना तथा लोडर चालक गब्बर के साथ लोडर वाहन में भूसा भरने के लिए जालौन से चरखारी जा रहे थे। तभी राठ जरिया थाने कछवा कला गांव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खंड संख्या 135.6 पर लोडर का एक्सल टूट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

लोडर के नीचे दबने से मजदूर रज्जन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी कादिर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए राठ सीएचसी भेजा गया है। मृतक के बड़े भाई रामऔतार ने बताया कि रज्जन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र हरी मोहन, पुत्री रजनी को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी मुन्नी देवी, मां मूर्ति देवी रो-रोकर बेहाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।