विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गलतियों का एमबीए', एक्टर सोनू सूद ने बांदा के युवा उद्यमी रोहित जैन की पुस्तक का किया विमोचन

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में बांदा के युवा उद्यमी रोहित जैन की पुस्तक 'गलतियों का एमबीए' का विमोचन किया।

बांदा के रोहित जैन की पुस्तक का विमोचन करते हुए एक्टर सोनू सूद। (तस्वीर- जागरण)

बांदा के रोहित जैन की पुस्तक का विमोचन करते हुए एक्टर सोनू सूद। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. सोनू सूद ने रोहित जैन की पुस्तक 'गलतियों का एमबीए' का विमोचन किया।

  2. पुस्तक में उद्यमिता के संघर्ष और सफलताओं से मिली सीख साझा की गई।

  3. यह छोटे शहरों के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगी।

जागरण संवाददाता, बांदा। बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद ने नई दिल्ली में बांदा के युवा उद्यमी, बिजनेस कोच एवं लेखक रोहित जैन की पुस्तक ‘गलतियों का एमबीए का विमोचन किया।

इस अवसर पर सोनू सूद ने कहा कि इस तरह की संघर्ष और सफलता की कहानियां उन्हें भी प्रेरित करती हैं। यह पुस्तक हर व्यक्ति को पढ़नी चाहिए, ताकि वह अपनी गलतियों से सीखकर जीवन में आगे बढ़ सके।

वहीं, बांदा में आयोजित प्रतिष्ठित ‘बांदा गौरव सम्मान’ समारोह के मंच पर भी इस पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर रोहित जैन ने कहा, “मेरे लिए यह बेहद गर्व की बात है कि दिल्ली के बाद अपनी जन्मभूमि बांदा में इतने बड़े मंच पर अपनी पुस्तक का विमोचन करने का अवसर मिला।

रोहित जैन ने अपनी पुस्तक में उद्यमिता के 12 वर्षों के अनुभव, संघर्ष, असफलताओं और उनसे मिली सीख को साझा किया है।

पुस्तक का उद्देश्य विशेष रूप से छोटे शहरों के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है। बांदा निवासी रोहित जैन एक उद्यमी, एंजेल इन्वेस्टर और बिजनेस एवं फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर हैं।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में सितारों का तड़का: धुरंधर की हीरोइन, सोनू सूद, पवन सिंह समेत जुटेंगे 36 कलाकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।