विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:23 PM (IST)

बांदा में विजिलेंस टीम ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर इंजीनियर सलमान को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रदूषण बोर्ड का जेई सलमान रिश्वत लेते गिरफ्तार

  2. विजिलेंस टीम ने बांदा कार्यालय में की कार्रवाई

  3. ग्रेनाइट प्लांट नोटिस पर कार्रवाई रोकने को मांगी रिश्वत

जागरण संवाददाता, बांदा। विजिलेंस की झांसी सेक्टर टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांदा कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर सलमान को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ग्रेनाइट प्लांट संचालक को जारी नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने के बदले जेई ने रकम मांगी थी।

शिकायत की गोपनीय जांच में आरोप सही मिलने पर टीम ने ट्रैप बिछाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 18 जून 2026 को बोर्ड कार्यालय से बिना सर्वे किए वाट्सएप पर नोटिस भेजा गया था। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमलवंशी ने उसे कार्यालय बुलाया और जेई से मिलने को कहा।

जेई ने नोटिस पर कार्रवाई रोकने के बदले एक लाख रुपये मांगे। रकम कम करने की बात पर उसने इससे कम में काम करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की। सोमवार को टीम ने रकम लेते ही जेई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।