विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं सबसे बड़ा गुंडा, मुख्तार-धनंजय और बृजेश मेरे यहां लगाते हैं दरबार', ओपी राजभर का विवादित बयान

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:33 PM (IST)

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने बांदा में एक महारैली को संबोधित करते हुए खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया और माफियाओं का जिक्र किया।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर।

HighLights

  1. ओपी राजभर ने बांदा में महारैली को संबोधित किया।

  2. खुद को 'देश का सबसे बड़ा गुंडा' घोषित किया।

  3. माफिया मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह का जिक्र किया।

जागरण संवाददाता, बांदा। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सोमवार को बांदा में महारैली की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि मैं ही देश का सबसे बड़ा गुंडा हूं। साथ ही बृजेश सिंह, धनंजय सिंह जैसे माफिया का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग मेरे यहां दरबार लगाते हैं।

राजभर ने कहा, 'इतने एरिया में हम लोगों ने मीटिंग कर डाला और आज पहली बार आपके बांदा में आया हूं। मैंने सुना कि यहां बहुत बड़े गुंडा रहते हैं तो बताइये कि हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है। मुख्तार अंसारी हों, धनंजय सिंह और बृजेश सिंह जैसे लोग मेरे यहां दरबार लगाते हैं। हमसे बड़ा गुंडा कौन है।'

कहा कि अगर कोई आपको आंख दिखाने की कोशिश करेगा, तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत ओम प्रकाश राजभर के पास है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आज के बाद डरोगे तो नहीं ना... कार्यकर्ताओं ने जवाब देते हुए कहा- नहीं।

ओपी राजभर ने रैली की सफलता के लिए किया आह्वान

महारैली की अध्यक्षता कर रहे भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की 22 प्रतिशत से अधिक आबादी होने के बावजूद दूसरे दलों में टिकट के लिए हाथ फैलाना पड़ता है।

बबेरू विधानसभा क्षेत्र में समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित विशाल रैली की सफलता के लिए गांव-गांव पहुंचकर तैयारी करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- बांदा पहुंचे राजभर ने सपा, बसपा, कांग्रेस को घेरा, बोले- गरीबों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।