विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में नवजात का शव उठा ले गया कुत्ता, रात में परिवार वालों के पास रखा मृत शिशु का शव

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:17 AM (IST)

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक नवजात के शव को कॉरिडोर से कुत्ता उठा ले गया। परिवार ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बांदा मेडिकल कॉलेज कॉरिडोर से कुत्ता नवजात का शव ले गया।

  2. सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता शव ले जाते हुए दिखा।

  3. लापरवाही पर सुपरवाइजर और चार गार्डों पर कार्रवाई की सिफारिश।

जागरण संवाददाता, बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के कॉरिडोर से कुत्ते ने सोमवार तड़के चार बजे नवजात के शव को नोच कर खा डाला। कैमरों की फुटेज में शव लेकर जाता कुत्ता दिखाई दिया। 50 मीटर की दूरी पर बच्चे के दोनों हाथ और वहां से 20 मीटर की दूरी पर दोनों पैर अलग-अलग पड़े मिले, जबकि सिर व धड़ नहीं मिला

स्वजन का आरोप है कि गार्ड ने उन्हें प्रसव कक्ष के पास से बाहर निकाल दिया था। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात रहे सुपरवाइजर व प्रवेश द्वार पर ड्यूटी कर रहे चार गार्डों की सेवा समाप्ति के लिए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग झांसी को पत्र लिखा है।

गणेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया को रविवार रात 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन एंबुलेंस 102 से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में मृत बच्चा जन्मा।

रात 11 बजे गुड़िया को अस्पताल के स्त्रीरोग विभाग के प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया। डॉ. सुशील कुमार ने नवजात का शव स्वजन को सौंप दिया। रात होने की वजह से स्वजन ओटी ब्लाक प्रथम तल में कारिडोर के पास शव रखकर स्वजन सो गए। सोमवार तड़के चार बजे कुत्ता शव उठा ले गया। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि स्वजन ने शव के अवशेष केन नदी में प्रवाहित कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बांदा पहुंचे राजभर ने सपा, बसपा, कांग्रेस को घेरा, बोले- गरीबों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।