बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चित्रकूट जा रहे 3 दोस्तों की मौत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की बाइक अज्ञात वाहन से ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। जागरण
HighLights
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई बाइक।
चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत।
तेज गति और हेलमेट न पहनना हादसे का कारण।
जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को देर रात 12 बजे अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मदद के लिए मौके पर पहुंची है। तीनों को बदौसा पीएचसी ले जाया गया है। यहां चिकित्सकों ने तीनों के मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार तीनों हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।
दिवंगत की पहचान 30 वर्षीय संजय ,35 वर्षीय रामबाबू पटेल और 35 वर्षीय अरविंद रैकवार के रूप में हुई है। ये तीनों बांदा के ग्राम कोरारी थाना बिसंडा के निवासी थे और अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे। हादसा बिसंडा क्षेत्र के एक्सप्रेसवे में हुआ है। सीओ यातायात सौरभ सिंह के अनुसार, तेज गति और हेलमेट न पहनना हादसे का प्राथमिक कारण है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दो की मौत मौके पर हुई, जबकि तीसरे ने बदौसा सीएचसी में दम तोड़ा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है।
यह भी पढ़ें- बांदा थाने में बेटी की हत्या, पिता ने चाकू से गोदा, थाना प्रभारी व एसआइ समेत तीन लाइन हाजिर
