विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा थाने में बेटी की हत्या, पिता ने चाकू से गोदा, थाना प्रभारी व एसआइ समेत तीन लाइन हाजिर

Published: Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM (GMT+05:30)

बांदा के बदौसा थाने में गैर बिरादरी के युवक से शादी की जिद पर पिता ने बेटी की चाकू मारकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गैर बिरादरी के युवक से शादी करने व साथ रहने की जिद में पिता ने बेटी पर किया था हमला

  2. गैर बिरादरी के युवक से शादी करने व साथ रहने की जिद में पिता ने बेटी पर किया था हमला

  3.  बबेरू के एसएसआइ राधाकृष्ण तिवारी को मिला बदौसा थाने का नया चार्ज 

जागरण संवाददाता, बांदा। गैर बिरादरी के युवक से शादी करने व साथ रहने की जिद में बदौसा थाने के पिता द्वारा बेटी की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में एसपी पलाश बंसल ने थाना प्रभारी, एसआइ व महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। प्राथमिक जांच में जहां घटना के समय तीनों मौके पर उपस्थित रहना पाए गए। वहीं उनके थाने में रहने से जांच प्रभावित करने की आशंका को लेकर तीनों पर गाज गिरी है। हालांकि मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं। सात दिन में सीओ को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।


बदौसा थाना के ग्राम बरछा-ब मुहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी सत्य कुमार की 19 वर्षीय पुत्री शिवानी (नोनिया) का मुहल्ले के युवक ललित वर्मा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते 18 मई की रात उसने घर से प्रेमी के साथ जाकर विंध्यवासिनी मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड भी करा लिया था। युवती की मां रन्नो ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित ललित वर्मा के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

बीते शुक्रवार सुबह दस बजे मध्यप्रदेश के बरौंधा घाटी से दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर बदौसा थाने लाई थी। जहां पिता सत्य कुमार ने बेटी शिवानी को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन जब बेटी अपने गैर बिरादरी के पति के साथ रहने की जिद करने लगी तो पिता ने गुस्से में बेटी पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसको सीएचसी अतर्रा से घायल अवस्था में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

थाने के अंदर वारदात होने से पुलिस कर्मियों की लापरवाही साफ उजागर हुई थी। जिसको लेकर सीओ सदर सौरभ सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी। शनिवार को सीओ अतर्रा व सीओ सदर ने दोबारा घटनास्थल की जांच करने के साथ फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए थे। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बदौसा थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, घटना के समय दिवस अधिकारी रहे एसआइ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, महिला कांस्टेबल राखी को लाइन हाजिर कर दिया।

साथ ही बबेरू कोतवाली के एसएसआइ राधा कृष्ण तिवारी को बदौसा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें राधा कृष्ण तिवारी ने रविवार दोपहर थाने का चार्ज संभाला लिया। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में घटना के समय तीनों थाने में ही उपस्थित रहे हैं। उनके थाने में रहने से मामले की जांच प्रभावित हो सकती थी। इससे वहां से तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सीओ सदर की जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हत्यारोपित पिता को पहले ही मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा चुका है।

दो निरीक्षक व नौ एसआइ भी हुए स्थानांतरित

सुरक्षा व कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी ने दो निरीक्षकों व नौ अन्य एसआइ को भी स्थानांतरित किया है। सभी को अपनी नई तैनाती स्थल में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।