बांदा में ट्रेलर के कुचलने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, चचेरा भाई घायल
बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में सहुरपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचल ...और पढ़ें

ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत।
HighLights
बांदा में ट्रेलर ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के सहुरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार जीजा साले को कुचल दिया। वाहन के साथ पांच मीटर तक घिसटने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दिवंगत हुए साले का वाहन में सवार चचेरा भाई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दुर्घटना के बाद भागे चालक व उसके वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जसपुरा कस्बे के ग्राम गड़रिया अंश पडुनिया डेरा निवासी अर्जुन का 16 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई लोकपाल के साथ रिश्ते के जीजा 19 वर्षीय दशरथ ग्राम कछार डेरा पैलानी के साथ बाइक पर गुरुवार दोपहर फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे दीपावली का मेला देखने गए थे। जहां से देरशाम तीनों एक ही बाइक पर वापस घर लौट रहे थे।
रास्ते में चिल्ला थाने के पलरा व दोहतरा गांव के बीच सहूरपुर मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचे। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। इससे दशरथ व उसके साले पुष्पेंद्र की मौत हो गई। जबकि लोकपाल घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दशरथ व पुष्पेंद को मृत घोषित किया।
लोकपाल ने बताया की जीजा के बुलाने पर वह मेला देखने गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। डेढ़ माह पहले वह महाराष्ट्र से कमाकर घर लौटा था। उसके पिता खेती करने के साथ बाहर जाकर कमाते हैं। मां भूरी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
अहमदाबाद में रहकर करता था कमाई
दिवंगत हुए निखिल के बारे में स्वजन ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसका पूरा परिवार अहमदाबाद में रहता है। इससे निखिल भी साथ रहकर कमाता था। वह 30 नवंबर को अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। हादसे से उसकी मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।