विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के बांदा में आसमान से बरस रही आग, लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर; तापमान 46.4°C

Published: Mon, 18 May 2026 11:47 AM (IST)

बांदा लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण ...और पढ़ें

देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा। (तस्वीर- जागरण)

देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा। (तस्वीर- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा। गर्मी का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी सबसे गर्म बांदा रहा। प्रदेश के साथ-साथ बांदा देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान हैं।

गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए लाेगों को शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। ज्यादातर बाइक सवार चेहरा ढक कर निकले। दोपहर काे सड़कें सूनी हो गईं। यदा-कदा ही लोग जरूरी काम के लिए बाहर निकले।

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन समेत चौराहों में जगह-जगह गन्ने के रस, नारियल पानी व लस्सी की दुकानों में भीड रही। तापमान अधिकतम 46.4 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।

गर्मी के कारण रात भर कूलर व पंखे आग उगलते रहे। ऐसे में लोगों की रात बेचैनी में कटी। बिजली कटौती के कारण भी लोग सो नहीं पाए।

भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान

जिले में इधर कई दिनों से एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। शनिवार व रविवार दोनों दिन प्रदेश में सबसे अधिक बांदा का तापमान रिकार्ड किया गया। शनिवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, तो दूसरे दिन रविवार को 1.6 डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को रात भर पंखे व कूलर से गर्म हवा निकलती रही।

बीच-बीच घंटों लाइट कटौती से लोग बेचैन रहे। बुजुर्गों व बच्चों की बड़ी दिक्कत में रात कटी। किसी तरह रात बीती तो रविवार सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर से लोग परेशान रहे। लू चलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कों में सन्नाटा पसरने लगा।

जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। बाइक सवार लोग चेहरा ढके हुए नजर आए। गर्मी और धूप से बेहाल लोगों काे शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। बस स्टैंड व रेेलवे स्टेशन समेत चौराहों में जगह-जगह गन्ने के रस, नारियल पानी व लस्सी की दुकानों में गला तर करने वालों की भीड़ रही। केन नदी में स्नान कर गर्मी दूर भगाते दिखे।

रविवार का अधिकतम 46.4 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद लोग लू के थपेड़ों से जूझते नजर आए। गर्म हवा 13 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण लोग झुलसते रहे। जिला अस्पताल में मरीजों के भीड़ रही। मरीजों को लाने वाले एंबुलेंस में एसी न होने से मरीज व तीमारदार तपते रहे। ट्रामा सेंटर मरीजों से भरा रहा। उधर चिकित्सकों ने गर्मी से बचने और पानी पीने की सलाह दी है।

तापमान में अभी और भी बढोत्तरी होगी। सीधी धूप व लू से लोगों को बचना चाहिये। दोपहर में घर में ही रुके। यदि मजबूरी में निकलना पड़े तो शरीर पूरी तरह से ढक निकलें।

दिनेश साहा, मौसम विज्ञानी, बांदा

सलाह-

  • धूप में निकलने से बचें, खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
  • खाने में स्वच्छता का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन न करें।
  • तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें, एक बार में अधिक खाने से परहेज करें।
  • तला भूना व मसालेदार फास्ड फूड से परहेज करें।
  • आरामदायक कपड़े पहनें, चेहरे व सिर को ढक कर ही बाहर निकले।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में हो रही आंच की बार‍िश, सप्‍ताह भर बाद नौतपा भी झुलसाएगा, जानें मौसम व‍िभाग का हीट वेव अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।