विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा से बांदा लौटे प्रेमी युगल पर टूटा ससुर का कहर, प्रेमी की मौत और बहू जिंदगी-मौत से जूझ रही

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:23 PM (IST)

बांदा के चौसड़ गांव में ससुर राजकरण ने अवैध संबंध के चलते अपनी बहू विद्या और उसके प्रेमी राममनोहर पर लोहे की सांग से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल है और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ससुर ने अवैध संबंध के चलते बहू और प्रेमी पर हमला किया।

  2. हमले में प्रेमी राममनोहर की मौत, बहू विद्या गंभीर घायल।

  3. पुलिस ने आरोपी ससुर राजकरण को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, बांदा। बिसंडा थाना के ग्राम चौसड़ में शनिवार रात ससुर राजकरण ने अवैध संबंध के चलते अपनी बेवा बहू 42 वर्षीया विद्या व उसके पड़ोसी प्रेमी 45 वर्षीय राममनोहर पर लोहे की सांग से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल विद्या को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखकर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपित ससुर राजकरण को गिरफ्तार कर लिया है।


ससुर के मुताबिक चौसड़ गांव निवासी विद्या के पति कल्लू वर्मा की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद विद्या का पड़ोसी राम मनोहर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बीते एक वर्ष पहले घर से भाग गए थे। जिसके बाद राममनोहर की पत्नी रीता बच्चों के साथ हरियाणा मजदूरी करने चली गई थी। अभी दस दिन पहले ही राममोहन बेवा विद्या के साथ गांव वापस आया था और राममनोहर के घर में दोनों रहते रहे हैं।

एएसपी शिवराज ने बताया कि हत्यारोपित ससुर से पूछताछ की जा रही है। राममनोहर के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।