विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान रक्षा यात्रा: बांदा के जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 01:35 PM (IST)

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के सौ से अधिक कार्यकर्ता संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हुए हैं।  

बुधवार को देर रात्रि लखनऊ में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा यात्रा कार्यक्रम के लिए बस से लखनऊ रवाना होते कांग्रेसी। जागरण

बुधवार को देर रात्रि लखनऊ में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा यात्रा कार्यक्रम के लिए बस से लखनऊ रवाना होते कांग्रेसी। जागरण 

HighLights

  1. बांदा कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान रक्षा यात्रा हेतु लखनऊ रवाना।

  2. जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संविधान पर खतरे की बात कही।

  3. यात्रा 26 नवंबर को नेहरू भवन लखनऊ से शुरू हुई।

जागरण संवाददाता, बांदा। लखनऊ में गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम संविधान रक्षा यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के सौ से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बुधवार को देर रात रवाना हुए हैं। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जाने के पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एक वोट की बुनियाद पर खड़े भारत के प्रजातंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प आजादी के बाद आज भारत के संविधान पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

संविधान और प्रजातंत्र की बुनियाद एक वोट है, और वोट का अधिकार छीनना संविधान और प्रजातंत्र को धराशायी करना है। इनकी रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर, संविधान दिवस पर संविधान रक्षा यात्रा निकाल रही है। जिसमें बांदा जिले से भारी संख्या में कांग्रेस जन व लोग निजी बस व निजी वाहनों व ट्रेन द्वारा लखनऊ पहुंचे हैं। यात्रा 26 नवंबर को नेहरू भवन लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू हुई है।

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, इरफान खान कांग्रेस सभासद, अरविंद सिंह, रामनरेश गुप्ता लड्डू, लालबाबू राजपूत आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में योगेंद्र यादव ने 'हर घर संविधान' कार्यक्रम को किया संबोधित, समान अधिकार और लोकतंत्र पर दिया जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।