दसवीं-बारहवीं व आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, बांदा कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों में मिलेगी नौकरी
बांदा में 21 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई परिसर में कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिस मेले का आयोजन होगा। इसमें 10वीं, 12वीं, ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बांदा में 21 अक्टूबर को रोजगार मेला।
10वीं, 12वीं, आईटीआई पास युवाओं को अवसर।
एनजीएम, याजाकी जैसी कंपनियां करेंगी चयन।
जागरण संवाददाता, बांदा। जिले के 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, कौशल विकास व आइटीआइ उत्तीर्ण युवक-युवतियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 21 अक्टूबर को कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 200 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य है।
प्रधानाचार्य के अनुसार, मेले में लखनऊ की आमधने प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एनजीएम प्राइवेट लिमिटेड, टपुकड़ा (खुशखेड़ा) और याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वेतन कंपनी के नियमानुसार दिया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपना बायोडाटा, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लेकर पहुंचें। यह अवसर जिले के तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए उपयोगी है।
यह भी पढ़ें- बांदा के नवाब टैंक में जल्द थिरकेंगी जलधाराएं, पानी के पर्दे पर दिखेगा बुंदेलखंड का गौरव!
