विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा के बबेरू में लगेगा बेरोजगारों के लिए मेला, कई कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

बांदा के बबेरू में 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें प्रदेश और बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां बेरोजगार युवाओं को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी देंगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बबेरू में 28 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद रोजगार मेला।

  2. प्रदेश और बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती।

  3. इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर मेले में पहुंचें।

जागरण संवाददाता, बांदा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बांदा की ओर से बबेरू में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से उमाशंकर गुप्त लवकुश बालिका विद्यालय-बबेरू में लगेगा।

निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर अपनी इच्छानुसार आवेदन करें और अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छायाप्रतियां और फोटो अवश्य साथ लाएं।अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस स्वर्णिम मौके का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजित हो।

यह भी पढ़ें- बांदा में बाल विवाह की दो कोशिशें नाकाम, 15 और 16 साल की बच्चियों की शादी रुकवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।