विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर: PNB फर्जीवाड़ा मामले में कसा शिकंजा, सरेंडर ना करने पर आरोपी की प्रॉपर्टी होगी कुर्क; सरकारी आदेश जारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:48 PM (IST)

पंजाब नेशनल बैंक नहर बालागंज शाखा में हुए धोखाधड़ी मामले में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त यशवंत कुमार की संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा की गई है, अनुपस्थित रहने पर संपत्ति कुर्क होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पीएनबी नहर बालागंज शाखा धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई तेज।

  2. आरोपित यशवंत कुमार के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा जारी।

  3. न्यायालय में अनुपस्थित रहने पर संपत्ति होगी कुर्क।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। पंजाब नेशनल बैंक नहर बालागंज शाखा में हुई धोखाधड़ी के मामले में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। मामले में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी समेत अन्य के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त यशवंत कुमार पुत्र बाढ़ू निवासी ग्राम रसूलपुर हमीदपुर थाना घोषी जनपद मऊ के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा की है। नियत तिथि में आरोपित के न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह कर रहे हैं। बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत कई लोग नामजद हैं। इसमें अभियुक्त यशवंत कुमार के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीते 21 सितंबर को धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर के अवैध स्पा सेंटर में भाजपा नेता के भाई की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप में परिजनों ने किया चक्काजाम

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने बीते एक अक्टूबर को अभियुक्त के पते पर मुनादी कराई है। यदि फरार चल रहा आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा। सीओ सिटी ने बताया कि विवेचना चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।