विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM आवास योजना: बलरामपुर में 3339 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, चयन प्रक्रिया तेज

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:25 PM (IST)

बलरामपुर जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 3339 गरीब परिवारों को पक्के मकान देने का लक्ष्य मिला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बलरामपुर में 3339 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान।

  2. चयन प्रक्रिया तेज, 1018 लाभार्थियों को पहली किस्त।

  3. योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की सहायता।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले को 3339 निर्धन परिवारों को पक्का मकान देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य मिलते ही विभाग ने पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के लिए चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में पात्रता सूची के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

अभी तक 1018 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनको प्रथम किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इनके खातों में धनराशि भेजी जाएगी। इस योजना से जिले के उन गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहे थे।

लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। पीएम आवास प्लस सर्वे में जिले में करीब 49 हजार परिवारों का सर्वे किया गया था। उसी सर्वे सूची से पात्रता के आधार पर अंतिम चयन किया जा रहा है।

योजना के तहत आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रथम किस्त स्वीकृति के बाद, दूसरी किस्त नींव स्तर तक निर्माण होने पर और तीसरी किस्त छत स्तर तक कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। वहीं मजदूरी की धनराशि मनरेगा योजना के तहत लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

चनय की पात्रता श्रेणी

पीएम आवास योजना के तहत उन परिवारों का चयन किया जा रहा है जो बेघर हैं, कच्चे, जर्जर मकान में रह रहे हैं, जिनके पास दो पहिया वाहन से अधिक संपत्ति नहीं है। परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, दिव्यांग और अत्यंत गरीब परिवारों को इसमें प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू, 550 कर्मी होंगे प्रशिक्षित

ब्लॉकवार आवंटित लक्ष्य

सदर ब्लाक में 735, गैंडास बुजुर्ग में 99, गैंसड़ी में 536, हरैया सतघरवा में 546, पचपेड़वा में 403, रेहरा बाजार में 317, श्रीदत्तगंज में 125, तुलसीपुर में 386 व उतरौला में 192 परिवारों को आवास देने का लक्ष्य मिला है।

पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत 3933 परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही चयनित लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जाएगी।- विवेका नंद मिश्र परियोजना निदेशक डीआरडीए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।