विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू, 550 कर्मी होंगे प्रशिक्षित

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:15 PM (IST)

बलरामपुर में भारत की जनगणना के दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रगणक प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें 550 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू।

जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू।

HighLights

  1. जनगणना के दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।

  2. 550 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

  3. एसडीएम ने समय पर शुद्धता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

संवाद सूत्र, उतरौला (बलरामपुर)। भारत की जनगणना के दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रगणक प्रशिक्षण एचआरए इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। इसमें 24 प्रशिक्षकों द्वारा 550 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने कर्मियों को निर्धारित समयसीमा में जनगणना का कार्य शुद्धता और जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रथम चरण में कर्मियों ने अच्छा कार्य किया था। दूसरे चरण में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए समय से कार्य पूरा करना है।

बताया कि चार जनवरी की शाम बेघर व्यक्तियों का सर्वे होगा। 5 से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन काउंट में जन्म और मृत्यु संबंधी जानकारी संशोधित की जाएगी। जनगणना के दौरान करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। लोगों से कोई प्रपत्र लेने की जरूरत नहीं होगी।

तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले चरण में मकानों की गणना पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना होगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना होगी।

इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार मिथलेश यादव, संग्रह अमीन जैन खान, अम्मार रिजवी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीतापुर दरी उद्योग के लिए खुले वैश्विक द्वार, अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से मिली कारोबार को नई पहचान