विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर दरी उद्योग के लिए खुले वैश्विक द्वार, अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से मिली कारोबार को नई पहचान

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:54 PM (IST)

सीतापुर में अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से दरी कारीगरों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिला है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से दरी कारीगरों को वैश्विक पहचान मिली।

  2. बिचौलियों से मुक्ति, सीधे विदेशी खरीदारों से संपर्क स्थापित।

  3. सीतापुर में रोजगार और आय के अवसर बढ़ेंगे।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। दरी कारोबार से जुड़े कारीगरों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हुआ है।

लंबे समय से जिले की अर्थव्यवस्था और रोजगार का अहम आधार रहा दरी उद्योग अब वैश्विक बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब सवा लाख परिवार इस कारोबार से जुड़े हैं।

ऐसे में विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित होने से स्थानीय बुनकरों और कारोबारियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अब तक बिचौलियों पर निर्भर रहने वाले कई कारीगरों को सीधे खरीदारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

इससे उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही कारोबारियों को नए बाजार तलाशने में मदद मिलेगी। नियमित आर्डर मिलने पर बुनकरों को सालभर काम मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इसका असर उत्पादन, आय और रोजगार पर दिखाई देगा।

साधो बैंड ने दी संगीतमय प्रस्तुति

सीतापुर : शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में साधो बैंड ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। दर्शकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और उत्साहवर्धन किया। समापन पर जिलाधिकारी ने साधो बैंड के सभी कलाकारों एवं सदस्यों को सम्मानित किया।

सम्मेलन में इन देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

  • टीएसउयोल बर्मिघम के निदेशक गौरव शुक्ला
  • कायरा बेसपोक ट्रेडिंग कंपनी दुबई के एमडी शलभ बरनवाल
  • कामर्सिना एसए पनामा के निदेशक विक्रम मेहरा
  • अल मुसबाह इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी सऊदी अरब के निदेशक सलीम अहमद
  • एलेस्टेलन मटकोटुकोमोयो फिनलैंड के सीनियर सलाहकार इशा टाउनो
  • सलोन इल्फी जर्मनी की सीईओ वेरेना मेरेन
  • वनिल्ला जापान की चीफ डिजाइनर सतो किमोको
  • पैक्स आनलाइन कोरिया की सीईओ वांग हीयोन
  • ओरियनथोस अजरबैजान के निदेशक तुरब रेज्यू