विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटी बचाओ' से 'नारी शक्ति वंदन' तक... बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोले सीएम योगी

By Shlok MishraEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 11 Oct 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने 'बेटी ...और पढ़ें

HighLights

  1. महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन पर सीएम योगी का जोर।

  2. 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' से 'नारी शक्ति वंदन' तक।

  3. कन्या सुमंगला योजना व आवास में महिला मालिकाना हक।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी हो, बहन हो, कोई महिला हो, उसकी सुरक्षा हम सबके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखती है। उत्तर प्रदेश के अंदर मिशन शक्ति का अभियान उसी क्रम में संचालित होगा। उसका थीम ही है कि महिला की सुरक्षा, उनका सम्मान और उनका स्वावलंबन, ये तीनों एक साथ चलेंगे, तो देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा।

कहा कि 2014 में मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस अभियान का शुभारंभ किया, उसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहला अभियान था। बेटी को पहले बचाना है, बेटा व बेटी के बीच में कोई भेदभाव नहीं करना है। इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक अभियान चले। भारत के संसद और विधानसभा में नारी स्वावलंबन और सम्मान के लिए उन्हें एक तिहाई रिजर्वेशन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, इस प्रकार का कानून भी बनाया।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में हम लोगों ने बेटी के पैदा होने से लेकर विवाह तक एक व्यवस्था बनाई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म लेते ही एक राशि उसके नाम से जमा होती है। विवाह के समय एक लाख रुपये सरकार देती है। पांच लाख गरीब बेटियों की शादी इस योजना के तहत हुई है। बेटियों की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। कहा कि अब सरकार से जिस परिवार को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास मिलेगा, उसकी मालकिन घर की महिला होगी।

WhatsApp Image 2026-10-11 at 11.48.02 AM

बालिका सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने श्रीराम के द्वारा माता शबरी के सम्मान व अहिल्या उद्धार का नारी सम्मान का उदाहरण दिया। विदुषी नारियों में मैथिली और गार्गी का जिक्र किया। कहा कि हम सबका संकल्प है कि जगतजननी मां भवगती के प्रति मन में श्रद्धा भाव है, तो हमारा कार्य हर नारी काे सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध होना एवं उन्हें स्वावलंबन के प्रति अग्रसर करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसके बेहतरण परिणाम सामने आएंगे।

कहा कि बलरामपुर जनपद आकांक्षी जनपद है। यहां के बेसिक शिक्षा व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययन कर रही बेटियों को सम्मानित करते हुए स्टडी टेबल वितरित करने का अभियान प्रशासन ने शुरू किया है, इन बेटियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में बनेगी भव्य बिल्डिंग, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

मां पाटेश्वरी की आराधाना के बाद सीएम ने की गोसेवा :
803 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात विश्राम किया। इस बार शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ है।

इस दिन को विशेष बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गर्भगृह में मां पाटेश्वरी की आराधना की।‌ इसके बाद गोशाला जाकर गाय बछड़ों को गुड़ चना खिलाकर दुलार किया। ‌ इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आयोजित किसान मेला में बालिकाओं का सम्मान करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- देवीपाटन में श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 40 बसें, तुलसीपुर में बना अस्थायी बस स्टेशन