देवीपाटन में श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 40 बसें, तुलसीपुर में बना अस्थायी बस स्टेशन
शक्तिपीठ देवीपाटन में 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेले के लिए परिवहन निगम 40 बसें चलाएगा। श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
देवीपाटन मेले के लिए 40 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
तुलसीपुर में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा को कंट्रोल रूम स्थापित।
संवाद सूत्र, बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की 40 बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी निगम ने पूरी कर ली है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए मेले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त गोंडा, बहराइच व रुपईडिहा डिपो से कुल मिलाकर 40 बसों का संचालन किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि मेले के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। बलरामपुर डिपो से तुलसीपुर के लिए रोजाना 40 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। इसके अलावा गोंडा, बहराइच समेत अन्य डिपो से बसें लगाई गई हैं। अयोध्या और प्रयागराज डिपो से भी बसें तुलसीपुर के लिए चलाई जाएंगी।
आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। बताया कि मेले को देखते हुए तुलसीपुर के बलरामपुर चौराहे पर अस्थायी स्टेशन बनाया गया है। वहीं मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह कर्मचारी 24 घंटे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सही जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराएंगे। बताया कि अन्य जिलों से आने वाली सभी बसें तुलसीपुर होते हुए ही बलरामपुर स्टेशन पर आएंगी।
मेले के दौरान बसों के फेरे लगातार जारी रहेंगे और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए रोडवेज कर्मियों के साथ-साथ मंदिर प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया गया है।
