विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज बलरामपुर आएंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को बलरामपुर का दौरा करेंगे। वे जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को बलरामपुर आएंगे।

  2. जनसभा को संबोधित कर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

  3. जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी कीं।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 10 अक्टूबर को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। दोपहर दो बजे व उतरौला तहसील के ग्राम बिलरिया कालू बनकट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को आयुक्त देवी पाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हैं।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में 31 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, नामी कंपनियां 3000 पदों पर करेंगी युवाओं की भर्ती