विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर: टोल प्लाजा के 20 KM दायरे में रहने वालों को राहत, 1500 रुपये के एनुअल पास की सुविधा शुरू

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:42 PM (IST)

बलरामपुर में टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 1500 रुपये का वार्षिक पास शुरू हो गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. टोल प्लाजा के 20 KM दायरे में सुविधा।

  2. निजी वाहनों के लिए 1500 रुपये का वार्षिक पास।

  3. स्थानीय लोगों को दैनिक टोल शुल्क से मिलेगी राहत।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए निजी वाहनों का 1500 रुपये का वार्षिक पास रविवार से शुरू हो गया।

इस व्यवस्था से तुलसीपुर, गैंसड़ी और बलरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के वाहन स्वामियों को लाभ मिलेगा। नियमित रूप से निजी वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को अब रोजाना टोल शुल्क देने से राहत मिलने की उम्मीद है।

बड़गौं गांव के पास स्थित टोल प्लाजा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों के सिलसिले में आवागमन करते हैं। ऐसे में वार्षिक पास की सुविधा शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों की आर्थिक बचत होगी। हालांकि, पहले दिन इस सुविधा को लेकर लोगों में जानकारी लेने की उत्सुकता तो दिखी, लेकिन किसी ने पास नहीं बनवाया।

टोल प्लाजा के प्रबंधक सुग्रीव यादव ने बताया कि रविवार को लगभग 10 से 12 लोग वार्षिक पास के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। हालांकि, अब तक किसी ने भी यह पास नहीं बनवाया है। कुछ लोग मासिक पास बनवाने के लिए जरूर आए थे, लेकिन वार्षिक वालों की संख्या अभी शून्य है।

बताया कि यह सुविधा केवल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के लिए है। निर्धारित दायरे में आने वाला कोई भी पात्र वाहन स्वामी पास बनवाने के लिए आता है, तो नियमानुसार शुल्क अदा करना होगा।

यह भी पढ़ें- PM आवास योजना: बलरामपुर में 3339 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, चयन प्रक्रिया तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।