बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी नाका के पास टैंकर और कार की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

मौके पर जुटे लोग। जागरण
HighLights
बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे पर टैंकर-कार की भीषण टक्कर।
हादसे में मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत।
घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (बलरामपुर-तुलसीपुर) पर चुंगी नाका के पास टैंकर-कार की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई है। इनकी पहचान श्याम नारायन पुत्र राजमन (45) व कैलाशी देवी (60) पत्नी रामजन के रूप में हुई।
वंदना चौधरी (42) पत्नी श्याम नारायन गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि मृतक तुलसीपुर चीनी मिल में कार्यरत हैं।
लोहिया अस्पताल लखनऊ डायलिसिस करने जा रहे थे। मूल निवासी लोहिया भार थाना मौली, जिला संतकबीरनगर के है।
यह भी पढ़ें- 308 पहिये वाले ट्रक पर लदे वेसल को बेल्जियम से मंगाने का कारण, भारत में क्यों नहीं बन सका 200 टन का बॉयलर?
यह भी पढ़ें- बलरामपुर में डीएम ने डीजे म्यूजिक सिस्टम पर लगाया बैन, छात्रा की मौत के बाद नई एसओपी लागू
