विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में बनेगी बड़ी गोशाला, पांच गांवों की जमीन चिह्नित; विभाग ने जिलाधिकारी को भेजी फाइल

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:27 PM (IST)

बलरामपुर जिले में बेसहारा गोवंश संरक्षण हेतु वृहद गोशालाओं का निर्माण होगा। विभाग ने पांच पंचायतों में जमीन चिह्नित कर जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति के बाद शासन से बजट मांगा जाएगा। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। बेसहारा गोवंश संरक्षण योजना के तहत जिले में वृहद गोशाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पांच पंचायत में वृहद गोशाला निर्माण के जमीन चयन कर जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए भेजा है। स्वीकृति के बाद शासन से गोशाला निर्माण के बजट की मांग की जाएगी।

-योजना के तहत जिस पंचायत में आधा हेक्टेयर से अधिक बंजर जमीन है, वहां गाेशाला निर्माण कराए जाएंगे। तीनों तहसीलों में लेखपाल एवं पशु चिकित्सक के सत्यापन में पांच गांव में पर्याप्त जमीन मिलने पर विभाग ने वृहद गोशला का प्रस्ताव किया है। कारण- एक अप्रैल से 100 से कम संरक्षित पशु वाली गोशाला बंद कर दी जाएगी। यहां के पशुओं को वृहद गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।

वृहद गोशाला में खर्चा होगा कम

गोशाला में कम पशु संरक्षित होने से विभाग का पशुओं के देख- रेख पर अधिक खर्च आ रहा है। इसको लेकर वृहद गोशाला का संचालन किया जाएगा। 50 से कम पशु वाले गोशाला बंद कराने का निर्देश करीब दो माह पूर्व मिला है। जिले में आठ ऐसे गोशाला चिह्नित किए गए है। इन गोशाला में संरक्षित पशुओें को अन्य गोशाला में संरक्षित कराने के विभाग ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को पत्र जारी किया है।

यहां पर गोशाला जमीन किए चिह्नित

उतरौला तहसील के विकास खंड गैडासबुर्जुग के ग्राम पंचायत बिलारिया में वृहद गोशाला निर्माण के लिए 1.039 हेक्टेयर व गैडासबुर्जुग में 0.571 हेक्टेयर जमीन का चयन पशुपालन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा किया गया है। इसी तरह सदर तहसील के हरैयासतघरवा ब्लाक के पंचायत इमलिया में 1.2 हेक्टेयर व इटवा में 1.036 हेक्टेयर व तहसील तुलसीपुर में ग्राम चौरासी में 1.039 हेक्टेयर, कल्याणपुर में 1.153 हेक्टेयर व पुरुषोत्तमपुर में 1.437 हेक्टेयर जमीन का चयन प्रस्ताव के पशुपालन विभाग अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में 7.3 करोड़ से बनेंगे 7 पुल, दो लाख की आबादी को होगा फायदा; बिसुही-मनवर नदी के अधूरे ब्रिज का होगा निर्माण

जिले में वृहद गोशाला जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन में भेजना का निर्देश मिला है। तीनों तहसील में पांच ग्राम पंचायत में जमीन का चयन किया गया है। अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को फाइल भेज दिया गया है। अनुमोदन के बाद शासन से बजट की मांग की जाएगी। वृहद गोशाला निर्माण के विभाग ने तीनों तहसील के पांच पंचायत में जमीन का चयन किया है। -डॉ. राजेश शर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।