बलरामपुर: 29 करोड़ से अधिक की लागत से सात मीटर चौड़ा बन रहा गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग
बलरामपुर में गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग का 29 करोड़ से अधिक की लागत से चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

HighLights
गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लानगर मार्ग का 29 करोड़ से अधिक में चौड़ीकरण।
मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाएगी।
परियोजना का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण, 2027 तक लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क निर्माण की प्रगति जानने को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। रेहरा बाजार तिराहे पर पहुंचकर निर्माणाधीन मार्ग की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नाबार्ड-31 योजना के अंतर्गत 29 करोड़ 94 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृत मिली है। इससे 15.87 किलोमीटर लंबे गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग चौड़ा करके बनाया जा रहा है।
परियोजना के अंतर्गत मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी। बताया कि परियोजना के अंतर्गत निर्माण 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया है। कार्य पूर्ण किए जाने की निर्धारित तिथि 18 जून 2027 है।
वर्तमान में परियोजना की लगभग 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त की जा चुकी है। अब तक 15.50 किलोमीटर लंबाई में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त आबादी क्षेत्रों में प्रस्तावित 3.80 किलोमीटर सीसी रोड के सापेक्ष दो किलोमीटर लंबाई में निर्माण पूरा कर लिया गया है। मार्ग के शेष हिस्सों में डीबीएम एवं बीसी सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन करें। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की मजबूती एवं कार्य की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे निर्मित सड़क लंबे समय तक टिकाऊ एवं सुरक्षित बनी रहे।
सात मीटर चौड़ा होगा गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग
जासं. बलरामपुर: गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग को चौड़ा कर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने रेहरा बाजार तिराहे पर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी ली।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नाबार्ड-31 योजना के तहत 29 करोड़ 94 लाख 90 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से 15.87 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी।
निर्माण 19 मार्च 2026 को शुरू हुआ और इसे 18 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना की करीब 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। अब तक 15.50 किलोमीटर मार्ग का काम पूरा है।
आबादी क्षेत्रों में प्रस्तावित 3.80 किलोमीटर सीसी रोड में से दो किलोमीटर बन चुकी है। शेष हिस्सों में डीबीएम, बीसी समेत अन्य कार्य होने हैं। जिलाधिकारी ने तकनीकी मानकों, सामग्री की गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।