यूपी के 86000 उपभोक्ताओं का अक्टूबर से नहीं बुक होगा सिलिंडर, सब्सिडी पर भी लगेगी रोक
बलरामपुर जिले में 86,474 उपभोक्ताओं ने अभी तक गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया है, जिसके कारण 1 अक्टूबर से उन्हें सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत होगी।

HighLights
बलरामपुर में 86,474 उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है।
1 अक्टूबर से सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी रुक जाएगी।
नजदीकी गैस एजेंसी पर निशुल्क ई-केवाईसी तुरंत कराएं।
संवाद सूत्र, बलरामपुर। जिले में गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी न कराने वाले 86,474 उपभोक्ताओं को एक अक्टूबर से सिलिंडर के लिए भटकना पड़ेगा। तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि ई-केवाईसी के बिना सब्सिडी और बुकिंग दोनों पर रोक लग सकती है।
विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 4,33,700 गैस कनेक्शन हैं। इसमें 2,23,01 उज्ज्वला योजना के और 2,07,369 सामान्य उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक उज्ज्वला योजना के तहत 168878 उपभोक्ता व सामान्य श्रेणी के 175018 उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवाईसी कराया है।
इस हिसाब से अभी भी जिले के 86,474 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें उज्ज्वला के 54 हजार से अधिक और सामान्य के 32 हजार से अधिक उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि एक अक्टूबर के बाद बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शन को होल्ड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 308 पहिये और 200 टन वजन... बेल्जियम से आए विशालकाय वेसल को लेकर आज बनारस पहुंचेगा मेगा ट्रक
जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मेदुं बताया कि शासन के निर्देश पर ई-केवाईसी अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। गैस एजेंसियों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की कापी के साथ निशुल्क ई-केवाईसी करा सकते हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का ई-केवाईसी न होने पर उनकी सब्सिडी रोक दी जाएगी। सामान्य उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत आएगी।
यह भी पढ़ें- 308 पहिये, 5 km/h की रफ्तार, बेल्जियम से UP पहुंचा वेसल, रास्ता देने के लिए तोड़े जा रहे बिजली के खंभे और एंट्री गेट
सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार -प्रसार तेजकर उपभोक्ताओं को जागरूक करें और 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य पूरा करें।
