विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में नल का पानी खेत में जाने के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, सात महिलाएं घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:37 AM (IST)

बलरामपुर के उतरौला में नल का पानी खेत में जाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नल के पानी को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला।

  2. 78 वर्षीय बुजुर्ग राम पियारे यादव की पीटकर हत्या।

  3. घटना में परिवार की सात महिलाएं भी गंभीर घायल।

संवादसूत्र, जागरण, उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला ग्रामीण के रजया हरनीडीह गांव में नल का पानी खेत में चले जाने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय राम पियारे यादव की बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना में परिवार की सात महिलाएं भी घायल हुई हैं। दोनों पक्षों में पुराना जमीनी विवाद घटना का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पौत्र राम प्रताप यादव की तहरीर पर आठ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

रात प्रताप यादव ने बताया कि उनके नल का पानी आरोपितों के खेत में चला गया था। इसी बात को लेकर गुरुवार को रामदेव यादव, रामकिशुन यादव, रामकरन यादव, हेमंत यादव, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव और हिमांशु यादव लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बुजुर्ग बाबा राम पियारे यादव समेत परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

लाठी के ताबड़तोड़ वार से राम पियारे यादव के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। साथ ही परिवार की सुशीला देवी पत्नी दिनेश कुमार, सावित्री देवी पत्नी हीरालाल, माया पत्नी मोतीलाल, कमलावती पत्नी रामप्रसाद, शांति देवी पत्नी सूरजमन, रीना पत्नी दीपक और मौसम पुत्री दिनेश घायल हो गईं।

घायल राम पियारे यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लाया गया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच भेज दिया। बहराइच में इलाज के दौरान राम पियारे ने दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्र को विवेचना सौंपी गई है। शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में नारी सशक्तीकरण, चूल्हा-चौका छोड़ बनीं 'लखपति दीदी', खुद कमाने के साथ दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।