विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में आज से जनगणना का दूसरा चरण, 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्वगणना; पूछे जाएंगे 40 सवाल

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:30 AM (IST)

बलरामपुर में 16 नवंबर से दूसरे चरण की जनगणना शुरू हो रही है, जिसमें 30 नवंबर तक स्वगणना का अवसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बलरामपुर में 16 नवंबर से जनगणना का दूसरा चरण शुरू।

  2. स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया।

  3. जनगणना में कुल 40 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे नागरिकों से।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। दूसरे चरण की जनगणना 16 नवंबर से शुरू हो रही है। 30 नवंबर तक स्वगणना का मौका है। इसके बाद गणनाकर्मी घर-घर दस्तक देकर जनगणना की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसकी पूरी तैयारियां जिला प्रशासन ने कर ली गई हैं। जनगणना में हर व्यक्ति से कुल 40 प्रमुख प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका जवाब देना रहेगा। जनगणना के सवाल चार भागों में बांटे गए हैं। हर भाग में 10-10 प्रश्न हैं, ताकि गणना करने वाले और जवाब देने वाले को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रश्न एक से 10 तक में व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि और आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, पति,पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य जाति के बारे में पूछा जाएगा। 11 से 20 तक में पिता का विवरण, माता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाएं, साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता, शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई की स्थिति, उच्चतम शिक्षा और विषय,संकाय, पिछले वर्ष कोई काम किया?, आर्थिक गतिविधि की श्रेणी और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली जाएगी।

21 से 30 तक में उद्योग,व्यापार,सेवा का स्वरूप, कामगार का वर्ग, गैर-आर्थिक गतिविधि, काम खोज रहे हैं या उपलब्ध हैं, कार्यस्थल तक यात्रा, जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, स्थान परिवर्तन के बाद निवास अवधि और स्थायी निवास का पता पूछा जाएगा। वहीं 31 से 40 में वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या, अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या, पिछले वर्ष जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, कुल बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो), आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो), वोटर आइडी नंबर (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट नंबर (भारतीय पासपोर्ट धारक) और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता के बारे में पूछा जाएगा।

यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 का पहला चरण स्वगणना आज से, परिवार के प्रत्येक सदस्य से पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि स्वगणना में सहयोग करें। जनगणना कर्मी जब घर आएं तो सही-सही जानकारी दें। आधार, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज पहले से तैयार रख लें, ताकि गणना में समय न लगे। यह जानकारी भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। बताया कि जनगणना का आंकड़ा ही सरकार की योजनाओं का आधार बनता है। इसलिए सही जानकारी दें।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।