विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना-2027 का पहला चरण स्वगणना आज से, परिवार के प्रत्येक सदस्य से पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:50 PM (IST)

बुलंदशहर में जनगणना-2027 का पहला चरण 'स्वगणना' 16 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य से ...और पढ़ें

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिलाधिकारी कुमार हर्ष। जागरण

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिलाधिकारी कुमार हर्ष। जागरण

HighLights

  1. जनगणना-2027 का पहला चरण 'स्वगणना' 16 से शुरू।

  2. नागरिक se.census.gov.in पर स्वयं गणना कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जनगणना-2027 कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण स्वगणना 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। जनगणना एक दिसंबर से चार जनवरी तक होगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने लोगों ने अपने मोबाइल से स्वगणना करने की अपील की है।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण मई-जून 2026 में नियत था। जनपद में जनगणना का प्रथम चरण उस अवधि में समस्त जनपदवासियों के सहयोग से ससमय पूर्ण किया गया। जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण शुरू होने जा रहा है, जो मुख्य रूप से दो भागों में होगा।

स्वगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इस अवधि में जनपद में निवास करने वाला कोई भी व्यक्ति अधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं तथा अपने परिवार की गणना की कार्यवाही कर सकते हैं। पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से लागिन करने के पश्चात स्वयं तथा अपने परिवार के समस्त सदस्यों के संबंध में 40 प्रश्नों का सही व सटीक उत्तर अंकित करना होगा। समस्त प्रश्नों के उत्तर देने के पश्चात् एक पी से प्रारंभ होने वाली (एसई आइडी) प्राप्त होगी। एक दिसंबर के बाद प्रगणक प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करेंगे।

स्वगणना करने वाले व्यक्ति को अपनी (एसई आइडी) प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। प्रगणक द्वारा (एसई आइडी) प्राप्त करने के उपरांत डाटा की पुष्टि करते हुए गणना की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी, 2027 तक प्रत्येक प्रगणक द्वारा अपने गणना ब्लाक में अवस्थित समस्त परिवारों से संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य के संबंध में 40 प्रश्नों पर उत्तर प्राप्त किए जाएगे। जिलाधिकारी प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के रूप में नामित हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अपर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) जिला जनगणना अधिकारी के रूप में नामित हैं। सम्पूर्ण जनपद को 17 नगरीय चार्ज, सात ग्रामीण चार्ज तथा एक विशेष चार्ज में विभक्त किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।