बलरामपुर में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, हादसे में घायल हुए दो लोग
बलरामपुर के महाराजगंज तराई में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 22 वर्षीय खलीलुर्रहमान और 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
महाराजगंज तराई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर।
खलीलुर्रहमान और मोहित की दुर्घटना में हुई मौत।
आरिफ और राजू गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। महाराजगंज तराई ग्राम शिवचरण डीह के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में महाराजगंज तराई के जयनगरा गांव निवासी 22 वर्षीय खलीलुर्रहमान एवं ललिया के इटहिया गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई।
दुर्घटना में जयनगरा गांव निवासी 19 वर्षीय आरिफ एवं पितैया के 45 वर्षीय राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें- बलरामपुर जिले के 9 जर्जर पंचायत भवनों को गिराकर नए सिरे से बनाएगा विभाग, मास्टर प्लान तैयार