विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर जिले के 9 जर्जर पंचायत भवनों को गिराकर नए सिरे से बनाएगा विभाग, मास्टर प्लान तैयार

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:51 PM (IST)

बलरामपुर जिले में नौ जर्जर पंचायत भवनों को ध्वस्त कर पंचायती राज विभाग नए भवन बनाएगा। ध्वस्तीकरण से पहले भवनों का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बलरामपुर में नौ जर्जर पंचायत भवन चिह्नित किए गए।

  2. पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए भवन बनाए जाएंगे।

  3. ध्वस्तीकरण से पहले भवनों का तकनीकी परीक्षण होगा।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। गांवों में वर्षो पहले बने पंचायत भवन जर्जर हो गए हैं, इन भवनों को ध्वस्त कराकर नए भवन का निर्माण पंचायती राज विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। जिले में ऐसे नौ पंचायत भवन चिह्नित किए गए हैं। पंचायत भवनों के ध्वस्तीकरण से पहले उनका तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा।

इसको लेकर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और सहायक अभियंता लघु सिंचाई के अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से पुनः ग्राम पंचायतों में निर्मित जीर्ण-शीर्ण, जर्जर, जोखिम पूर्ण पंचायत भवनों व अन्य सार्वजनिक भवनों के ध्वस्त करने के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। अब तक विकास खंड बलरामपुर, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर एवं पचपेड़वा कार्यालय को नौ पंचायत भवनों के ध्वस्तीकरण की सूचना मिली है।

इन भवनों को ध्वस्त कराने से पूर्व भवन का तकनीकी परीक्षण कराया जाना है। इसमें सदर ब्लाक में हंसुवाडोल, अड़ारारपाकड़, खजुरिया, बघनी, श्रीदत्तगंज में खंहरिया अलादाद, तुलसीपुर में महादेव हरिहरनगर, भगवानपुररतनपुर पंचेड़वा में सुगानगरडुमरी और गोबरी में बने पंचायत भवनों की तकनीकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कतर्नियाघाट के गांवों में 'आदमखोर' की दहशत: पुजारी की जान लेने के बाद भी बेकाबू तेंदुआ, तीन जगहों पर लगाया पिंजरा

बताया कि उपरोक्त पंचायत भवनों के स्थलीय सत्यापन एवं तकनीकी मूल्यांकन की आख्या एक सप्ताह के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का समय दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।