कतर्नियाघाट के गांवों में 'आदमखोर' की दहशत: पुजारी की जान लेने के बाद भी बेकाबू तेंदुआ, तीन जगहों पर लगाया पिंजरा
कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में एक तेंदुए ने पुजारी को मार डाला और एक बालिका को घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए हैं, लेकिन दो दिन बाद भी उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
तेंदुए ने पुजारी को मार डाला, बालिका को घायल किया।
सुजौली रेंज के गांवों में तेंदुए का लगातार हमला जारी।
वन विभाग के पिंजरे में दो दिन से तेंदुआ नहीं फंसा।
संवाद सूत्र, बहराइच। सुजौली रेंज के गांवों में तेंदुए के बढ़े रहे हमले और मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की ओर से तीन स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। जिसमें बकरी बांधी गई है। दो दिन बीतने के बावजूद किसी भी पिंजरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के ईदगाहपुरवा में चार दिन पूर्व तेंदुए ने बालिका पर हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद घूरेपुरवा में नहर की पटरी पर मड़हे में रह रहे पुजारी पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं एक सप्ताह से तेंदुआ गांव में पहुंचकर मवेशियों को निवाला बना रहा है।
इसको देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है। सुजौली रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा अनिल कुमार पटेल ने ईदगाहपुरवा में एक और घूरेपुरवा में दो स्थान पर पिंजरा लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- संविधान दिवस पर बड़ी सौगात: सुलतानपुर के परऊपुर में 9.30 लाख से बनेगा डॉ. अंबेडकर पार्क
पिंजरे में बकरी बांधी गई है। जिससे बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो सके। हालांकि दो दिन बीतने के बावजूद वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली है। रेंजर ने बताया कि पिंजरे के आसपास विभाग द्वारा निरंतर निगरानी भी की जा रही है।