संविधान दिवस पर बड़ी सौगात: सुलतानपुर के परऊपुर में 9.30 लाख से बनेगा डॉ. अंबेडकर पार्क
सुलतानपुर के परऊपुर गांव में संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया। लगभग 9.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क बाबा साहब की प्रतिमा को उचित स्थान देगा, जिससे ग्रामीणों में खुशी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सुलतानपुर के परऊपुर में डॉ. अंबेडकर पार्क का शिलान्यास हुआ।
संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा को मिला नया स्थान।
9.30 लाख की लागत से बनेगा यह पार्क, गुणवत्ता पर जोर।
संवादसूत्र, सुलतानपुर। संविधान दिवस पर परऊपुर गांव में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पार्क निर्माण का शिलान्यास किया गया। वर्षों पूर्व स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा अब तक सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे थी। पार्क निर्माण शुरू होने से गांव में खुशी व्याप्त है।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक विनोद सिंह, प्रशासक बादशाह और भाजपा नेता सुमन कोरी के प्रयास से पार्क निर्माण की पहल हुई है। करीब 9.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की देखरेख में कराया जाएगा।
प्रशासक ने पार्क निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पार्क का निर्माण अच्छे ढंग से कराया जाएगा और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा को छांव देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।