विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक आते ही बलरामपुर में बिजली गुल और सड़कें हुईं जाम; 25 अक्टूबर तक पहुंचेगा लखीमपुर

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sun, 18 Oct 2026 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 11:42 AM (IST)

308 पहियों वाला महाट्रक बलरामपुर पहुंचा, जिससे भगवतीगंज उपकेंद्र के धर्मपुर फीडर की बिजली पांच घंटे गुल रही और रास्ते जाम हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 308 पहियों वाला महाट्रक बलरामपुर में पहुंचा।

  2. ट्रक आने से पांच घंटे बिजली गुल हुई।

  3. चीनी मिल के पीएलए प्लांट का बॉयलर।

डिजिटल डेस्क, बलरामपुर। 308 पहियों वाला महाट्रक बलरामपुर पहुंच चुका है। यहां आते ही भगवतीगंज उपकेंद्र के धर्मपुर फीडर की बिजली करीब पांच घंटे बंद रही। बिना बिजली लोगों को घंटों तक परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान ट्रक पर रखे भारीभरकम बॉयलर को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही।

ट्रक को सकुशल निकालने के लिए पुलिस टीम रास्ता खाली करा रही थी। यही, नहीं बिजली तार और खंभा हटाने के साथ उतरौला से लेकर बलरामपुर में श्रावस्ती तक स्वागत द्वार को खोल कर अलग रख दिया गया।

इस बीच रास्ते जाम हो गए और वाहनों की कतार लग गई। बता दें कि इस ट्रक से लखीमपुर खीरी के कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल परिसर में लग रहे पालीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के बॉयलर को ले जाया जा रहा है। इस ट्रक के 25 अक्टूबर तक कुंभी पहुंचने की उम्मीद है। 

बेल्जियम से समुद्र के रास्ते उड़ीसा के पारादीप पोर्ट पहुंचा। 308 पहियों वाले हाइड्रोलिक ट्रक पर भारी भरकम वेसल (औद्योगिक बॉयलर या रिएक्टर वेसल) को रखकर लाया जा रहा है।

बलरामपुर चीनी मिल लि. गन्ने से पर्यावरण के अनुकूल बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक (पीएलए) और को-पालिमर के निर्माण व अनुसंधान के लिए प्लांट लखीमपुर के कुंभी यूनिट में स्थापित कर रही है। इसमें कुल 100 करोड़ की लागत आएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के बलरामपुर में दुर्गा मंदिर के बाहर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौत और चार घायल