विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर- मऊ, बनारस और छपरा से चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली, तुरंत करें बुकिंग

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:08 PM (IST)

त्योहारों में घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों में खाली बर्थ की सूची जारी की है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की सूची जारी की।

  2. 26 नवंबर तक सैकड़ों वातानुकूलित और शयनयान बर्थ खाली।

  3. छपरा, गाजीपुर, मऊ से प्रमुख शहरों के लिए सीटें उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बलिया। त्योहारों में घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने विभिन्न त्योहार विशेष ट्रेनों में खाली बर्थ की सूची जारी की है।

26 नवंबर तक कई ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी की सैकड़ों सीटें खाली हैं। इनमें छपरा से दिल्ली और पठानकोट, मऊ से कोलकाता व मुंबई, गाजीपुर सिटी से पुणे तथा बनारस से मुंबई और कोलकाता जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छपरा से चलने वाली 05193 छपरा-पठानकोट त्योहार विशेष ट्रेन में बर्थ खाली हैं। वहीं 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन में बर्थ उपलब्ध हैं।

इसके अलावा गाजीपुर सिटी से चलने वाली 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) विशेष ट्रेन में बर्थ खाली हैं। इसके अलावा गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-जोधपुर, गोरखपुर-डिब्रुगढ़, गोरखपुर-नारंगी और गोरखपुर-मुंबई विशेष ट्रेनों में भी अलग-अलग तारीखों पर बर्थ उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर बलिया जाने वाले यात्री ध्यान दें, राजकोट बरौनी स्पेशल ट्रेन आपका इंतजार कर रही है!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।