दीवाली-छठ पर बलिया जाने वाले यात्री ध्यान दें, राजकोट बरौनी स्पेशल ट्रेन आपका इंतजार कर रही है!
पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के लिए राजकोट-बरौनी के बीच विशेष ट्रेन (09569/09570) चलाने का निर्णय लिया है, जो कुल 4 फेरे लगाएगी।

बलिया रेलवे स्टेशन।
HighLights
राजकोट-बरौनी के बीच विशेष त्योहार ट्रेन चलेगी।
बलिया सहित पूर्वांचल यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
ट्रेन 09569/09570 कुल चार फेरे लगाएगी।
जागरण संवाददाता, बलिया। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने राजकोट-बरौनी-राजकोट के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09569/09570 कुल 4 फेरे लगाएगी।
राजकोट से यह ट्रेन 12, 19 और 26 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार तथा बरौनी से 7, 14, 21 और 28 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। ट्रेन के संचालन से बलिया सहित पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
राजकोट से बलिया रात 1:55 बजे पहुंचेगी ट्रेन, वापसी में 2:45 बजे होगा प्रस्थान
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेन राजकोट से शाम पांच बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन रात 1:55 बजे बलिया पहुंचेगी और 2 बजे प्रस्थान कर छपरा, सोनपुर, हाजीपुर होते हुए सुबह 9:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट विशेष ट्रेन शनिवार को रात 10 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह दूसरे दिन रात 2:45 बजे बलिया पहुंचेगी और 2:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी, जौनपुर, प्रयागराज, आगरा, जयपुर और पालनपुर होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:15 बजे राजकोट पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार तथा एलएसएल के दो कोच शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर पूर्व मध्य रेल का बड़ा फैसला, चंदौली से होकर गुजरेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें