विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की जगी आस, 46.34 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म नंबर-1 का होगा विस्तार

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:20 PM (IST)

बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन के विस्तार और कायाकल्प की उम्मीद जगी है, जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 46.34 लाख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रेवती स्टेशन के विस्तार के लिए 46.34 लाख का टेंडर जारी।

  2. प्लेटफॉर्म नंबर एक का होगा उच्च स्तरीय विस्तार कार्य।

  3. यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा और सुरक्षित आवागमन।

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया)। हाल्ट का दंश झेल चुके रेवती रेलवे स्टेशन के विस्तार और कायाकल्प की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने स्टेशन के विस्तार और विद्युत कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इसके तहत 46.34 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार कर उसे उच्च स्तरीय बनाया जाएगा।

अप्रैल 2023 में रेवती स्टेशन को हाल्ट घोषित कर दिया गया था। इसके विरोध में स्टेशन बहाल करो संघर्ष समिति और व्यापार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में 20 अक्टूबर से 29 दिसंबर 2024 तक 71 दिनों तक आंदोलन चला। सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भी संसद में मांग उठाई। इसके बाद जनवरी 2026 में स्टेशन को दोबारा क्रासिंग स्टेशन का दर्जा देने की स्वीकृति मिली।

यात्रियों को मिलेगी राहत
प्लेटफार्म नीचा होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में परेशानी होती रही है। अब विस्तार कार्य शुरू होने की उम्मीद से क्षेत्रवासियों में सुरक्षित आवागमन और बेहतर यात्री सुविधाओं को लेकर आस जगी है।

रेवती रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए कार्ययोजना बन गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्धारित अविधि में कार्य पूर्ण कराया जाएगा। -अशोक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी।

यह भी पढ़ें- बलिया की आस्था सिंह ने UPSC में लहराया परचम, जियो-साइंटिस्ट बन जिले का नाम किया रोशन