विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में गोवर्धन पूजा की धूम, चूड़ा-मिठाई का भोग लगा कर परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना की

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:09 PM (IST)

नवानगर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा आस्था और परंपरा के साथ मनाई गई।

महिलाओं ने घरों के दरवाजों पर गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने घरों के दरवाजों पर गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

HighLights

  1. महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई।

  2. विधि-विधान से पूजन और गोवर्धन की कुटाई की रस्म निभाई।

  3. परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। गोवर्धन पूजा पर सोमवार को नवानगर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांवों में घर-घर के दरवाजों पर गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच गोवर्धन की कुटाई की रस्म निभाई गई। चूड़ा-मिठाई का भोग लगाकर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। सुबह से ही गांवों में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

महिलाओं ने घरों के दरवाजों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार कर उसे फूलों और पूजन सामग्री से सजाया। इसके बाद दीप, धूप, अक्षत और चूड़ा-मिठाई अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं ने गोवर्धन की कुटाई की रस्म भी निभाई। इस दौरान लोकगीतों से ग्रामीण परिवेश भक्तिमय बना रहा।

प्रकृति, पशुधन और अन्न के प्रति कृतज्ञता का पर्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों और उनके पशुधन की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इसके बाद से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस दिन गोवर्धन पर्वत के साथ गाय और बैलों की पूजा भी की जाती है।

इसका उद्देश्य प्रकृति, कृषि, पशुधन और अन्न के महत्व को सम्मान देना है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने इसी आस्था के साथ पर्व मनाया।

यह भी पढ़ें- द्वापरयुगीन परंपरा का साक्षी बनेगा गोवर्धन, गिरिराजजी के आंगन में सजेगा अन्नकूट का पर्वत



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।