बलिया में सभासद को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
मनियर नगर पंचायत के मनोनीत सभासद दिलीप कुमार सिंह को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिली ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।
HighLights
मनोनीत सभासद को फोन पर मिली गाली-गलौज।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया)। नगर पंचायत मनियर के मनोनीत सभासद को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी मनोनीत सभासद दिलीप कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे वह बाजार से घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले की पहचान वार्ड नंबर सात निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व. रमाधार सिंह के रूप में हुई।
आरोप है कि फोन पर राजेश कुमार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से परेशान सभासद ने मनियर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।