Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 12:04 PM (IST)

    बलिया के बांसडीह में एक किशोरी से दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग का झांसा देकर युवकों ने किशोरी को सुनसान जगह पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

    Hero Image
    बल‍िया में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म पर दो युवकों के खिलाफ मु‍कदमा।

    जागरण संवाददाता, बलिया। बांसडीह क्षेत्र के एक गांव में प्रेम का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उसका एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपित ने किशोरी को झांसे में लेकर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक सुनसान स्थान पर बुलाया। वहां उसने पहले किशोरी के साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसका एक साथी भी वहां पहुंच गया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ेंDeepawali 2025 : कार्तिक अमावस्या इस बार दो दिन, 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दीपावली? काशी के ज्‍योत‍िष‍ियों ने बताई सही त‍िथ‍ि

    घटना के बाद, किशोरी किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। यह सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने पीड़िता के घर जाकर उससे पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

    प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें Navratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ

    इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।

    किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि न्याय मिल सके।

    पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें 'विंध्याचल धाम' नाम से जाना जाएगा विंध्याचल का रेलवे स्टेशन, शासन से द‍िशा निर्देश जारी