छठ पर खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, बलिया में 235 जगहों पर होगी छठ पूजा
बलिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है, जिससे रौनक बढ़ ...और पढ़ें

छठ पर खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक।
HighLights
छठ पूजा के लिए बलिया के बाजारों में खरीदारी तेज।
जिले में कुल 235 छठ घाटों पर होगी छठ पूजा।
नगरा, भीमपुरा में छठ घाटों की तैयारियां जोरों पर।
जागरण संवाददाता, बलिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र में खरीदारी तेज हो गई है। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नगरा बाजार समेत डिवाइस, सलेमपुर, चोगड़ा, इंदरपुर, मालिपुर, भीमपुरा, ताड़ीबड़ागांव, कसेसर और डिहवा आदि स्थानों पर सड़क किनारे दुकानें सज गई हैं।
कुल 235 छठ घाटों पर छठ पूजा होगी। जिनमें नगरा में 85 व भीमपुरा में 95 जगहो पर तथा शेष जगह र डा व गडवार थाना क्षेत्र के स्थल हैं।
बाजारों में पूजा सामग्री, फल, नारियल, सूप, दउरा, गन्ना और अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें लग गई हैं। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने छठ पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह है।
छठ पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।नगरा बाजार, भीमपुरा व मालीपुर में जाम से स्थिति बदहाल हो गयी है। ईओ नगरा व चेयरमैन ने छठ घाट नगरा में व्यवस्था का निरीक्षण किया।