जनगणना 2027: स्वगणना करते समय बिल्कुल भी न करें ये गलती, वरना बिगड़ सकता है पूरा हिसाब
जनगणना 2027 की स्व-गणना में एक परिवार की एक से अधिक आईडी बनने से मकान गणना का हिसाब बिगड़ सकता है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
स्व-गणना में एक परिवार की कई आईडी बनने की समस्या।
आंकड़ों में दोहरी प्रविष्टि से गणना की विश्वसनीयता प्रभावित।
प्रगणकों को डुप्लीकेट रिकॉर्ड जांचने और सही प्रक्रिया समझाने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। जनगणना-2027 की स्व-गणना में एक परिवार की एक से अधिक आईडी बनने से मकान गणना का हिसाब बिगड़ सकता है। वेबसाइट पर बार-बार एरर आने या जानकारी अधूरी रहने पर लोग दोबारा फाइल खोलकर विवरण भरते हैं।
इससे एक ही परिवार की कई आईडी बन सकती हैं और आंकड़ों में दोहरी प्रविष्टि की आशंका बढ़ सकती है। इसका असर एक दिसंबर से शुरू होने वाली घर-घर गणना पर पड़ सकता है। प्रगणकों को परिवारों का मिलान करने के साथ डुप्लीकेट रिकॉर्ड की जांच भी करनी होगी।
जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना कराई जा रही है। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर मकान और परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे। इसलिए हर रिकार्ड का सही होना जरूरी है।
परिवार के अलग-अलग सदस्यों द्वारा कई आईडी बनाने या अधूरी जानकारी पर नई फाइल खोलने से गणना की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।
लोगों को पहले दर्ज जानकारी की स्थिति जांचने, जरूरत पड़ने पर ‘सेव एंड प्रोसीड’ विकल्प अपनाने और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एक ही प्रक्रिया में भरकर केवल एक आईडी बनाने की सलाह सिकंदरपुर तहसील की ओर से दी गई है।
अंतिम सबमिट से पहले जानकारी जांचना भी जरूरी है। प्रगणकों को प्रतिदिन चार से पांच परिवारों से संपर्क कर स्व-गणना की सही प्रक्रिया समझाने का निर्देश है।
यह भी पढ़ें- आलीराजपुर के अस्पताल में लापरवाही की हद! मरीज के बेड पर सोता मिला कुत्ता, Video वायरल