विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया: काजल गोंड को इंसाफ दिलाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बताया जेल में है मुख्य आरोपी

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

बलिया के एकइल गांव में एक युवक काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग पर युवक चढ़ा टावर।

  2. बलिया के एकइल गांव में उत्पल चौहान मोबाइल टावर पर चढ़ा।

  3. पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, थाने में पूछताछ जारी।

जागरण संवाददाता, बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर से पर्चियां फेंकने लगा, जिन पर लिखा था कि काजल गोंड को न्याय मिले।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे पलटूपुर गांव निवासी उत्पल चौहान एकइल गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पकड़ी पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पकड़ी थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक युवक एकइल में टावर पर चढ़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतरवाकर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। जिस मामले में युवक ने न्याय की मांग की है, उस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें- बलिया में सरयू कटान का कहर, नदी में बदला बैरिया का प्राथमिक विद्यालय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।