बलिया में आठ बैग में भरकर ले जा रहे थे 365 बोतल शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया के बांसडीहरोड में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास ...और पढ़ें

आठ बैग में 365 बोतल शराब भरकर ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार।
HighLights
बलिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
आठ बैग में 365 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
रामजी यादव और रोहित यादव की हुई पहचान।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ बैग में रखी अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांडों की 365 बोतलें (कुल मात्रा 93.4 लीटर) बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिउली रोड के पास दो युवक बैग में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को आठ बैग के साथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बैग से आफ्टर डाग की 208 बोतल, रायल स्टैग की 70 बोतल (180 एमएल), पीएम गोल्ड की 39 बोतल (180 एमएल), मैजिक मोमेंट की 18 बोतल (750 एमएल), जामुन वोडका की चार बोतल (750 एमएल), रायल स्टैग की 18 बोतल (750 एमएल) और ब्लेंडर्स प्राइड की आठ बोतल (750 एमएल) बरामद हुईं।
इस तरह कुल 365 बोतल शराब मिली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामजी यादव निवासी टघरौली, बांसडीहरोड और रोहित यादव निवासी ब्रह्माइन, थाना सुखपुरा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक नवीन कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।